HomeBreaking Newsभारत—चीन के बीच तल्ख हो रहे रिश्ते, सीमाओं पर बढ़ाई सेना, उत्तराखंड...

भारत—चीन के बीच तल्ख हो रहे रिश्ते, सीमाओं पर बढ़ाई सेना, उत्तराखंड व हिप्र के सीमावर्ती इलाकों में भी कड़ी सैन्य निगरानी !

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई न्यूज। भारत—चीन के बीच एक बार फिर तनातनी बढ़ने लगी है। चीन की हरकतें पूरी तरह संदिग्ध दिखाई दे रही हैं। अचानक चीन ने लद्दाक में भारी संख्या में अपने सैनिकों की तैनाती शुरू कर दी है। जवाब में भारत ने भी लद्दाक के अलावा उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश के चीन से लगे सीमावर्ती इलाकों की निगरानी बढ़ा दी है। भारत मुख्य रूप से उन स्थानों पर अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ा रहा है, जहां विगत वर्ष चीन ने किसी न किसी रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज की थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चीन की ओर से दौलत बेग ओल्डी और 114 ब्रिगेड के तहत निकटवर्ती इलाकों में पांच हजार सैनिकों की तैनाती की गई है। वहीं चीनी सैनिकों को किसी भी तरह से आगे बढ़ने से रो​कने के लिए भारतीय सेना ने वायु सेना की मदद से सैनिकों को अग्रिम इलाकों में तैनात किया है। सूत्रों ने कहा कि चीनी सैनिक बहुत आक्रामक तरीके से काम कर रहे हैं। वे पैंगोंग झील और फिंगर क्षेत्र में भारी वाहनों के साथ-साथ निर्माण के उपकरण भी ले आए हैं। गालवान क्षेत्र में भारत अपनी सीमा के गश्ती इलाकों को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण कर रहा है। शुक्रवार को चीन ने इस निर्माण को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद चीन ने इस इलाके में (800-900 सैनिकों की) बटालियन तैनात कर दी है, जिन्होंने वहां रहने के लिए लगभग 90 टेंट लगाए हैं। जवाब में उतरे भारत ने भी लद्दाख में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में उन सीमावर्ती क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ाई गई है जहां पिछले कुछ वर्षों में चीन ने अपनी उपस्थिति और अतिक्रमण बढ़ाया है। सिक्किम सेक्टर में भी तैनाती बढ़ा दी गई है और चीनी सेना द्वारा किसी भी संभावित घुसपैठ को रोकने के लिए सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। चीन भारतीय सीमा के करीब गालवान क्षेत्र तक अपने सैनिकों को लाने-ले जाने और सामानों की सप्लाई के लिए कई सड़क बना चुका है। इसी को देखते हुए भारतीय क्षेत्र में सीमा सड़क संगठन ने सड़क बनाने के काम में तेजी ला दी थी, जिस पर चीन ने आपत्ति जताई है। इसे लेकर दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में 81 ब्रिगेड के अधिकारियों और उनके चीनी समकक्षों के बीच बैठकें भी हो चुकी हैं। कुछ ही दिन पहले भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख और सिक्किम के नाकू ला सेक्टर में भी झड़प हो चुकी है। देखना यह है कि आने वाले दिनों में चीन कौन सी हरकत करने जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments