HomeBreaking Newsदेखिये वीडियो : यह क्या बोल बैठे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत,...

देखिये वीडियो : यह क्या बोल बैठे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, ”कोरोना वायरस भी एक प्राणी है, उसे भी जीने का अधिकार है, हम उसके पीछे लगे हुए हैं”, National media में छा गया मुद्दा, बचाव में आई भाजपा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad


सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो के चक्कर में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत एक बार फिर चर्चा में आ गये हैं। इस बार तो वह अपनी विवादित बयान के चलते पूरे राष्ट्रीय मीडिया में चर्चा में आ गये हैं।

दरअसल, गत दिवस अचानक एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत एक पत्रकार को कह रहे हैं कि ”कोरोना वायरस भी एक प्राणी है और उसे भी जीने का अधिकार है।”

Big Breaking : यूपी की चित्रकूट जेल में गैंगवार, फायरिंग में दो बदमाशों की मौत, पुलिस एनकाउंटर में फायरिंग का आरोपी गैंगस्टर अंशु दीक्षित भी ढेर

पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह के बयान देने को जहां उनका विरोधी खेमा बेहूदा और बेतुका बता रहा है। वहीं भाजपा ने बचाव करते हुए कहा कि उनके इस बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया है। सीएम का कहने का मतलब सिर्फ इतना था कि वह आम लोगों को इस खतरनाक वायरस से सवाधान रहने और बचाव के पर्याप्त संसाधन अपनाने की नसीहत दे रहे थे।

अलबत्ता, बयान जारी करने के बाद पूर्व सीएम की अच्छी खासी फजीहत हो गई है। पूरे देश के इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया ने आज इस ख़बर को खूब चटकारे लेते हुए प्रकाशित किया है।

कोरोना की दूसरी लहर में बर्बाद हुआ उत्तराखंड परिवहन निगम, जाम हैं सैंकड़ों रोडवेज बसों के पहिये, यूनियन ने प्रदेश सरकार से मांगे 500 करोड़

दरअसल, सीएम ने जो कहा वह इस प्रकार है —

”वह वायरस भी एक प्राणी है। हम भी एक प्राणी हैं। हम अपने को ज्यादा बुद्धिमान समझते हैं। हम ही सबसे ज्यादा बुद्धिमान हैं। लेकिन वह प्राणी भी जीना चाहता है। उसको भी जीने का अधिकार है। हम उसके पीछे लगे हैं। वह अपना रूप बदल रहा है। वह बहुरुपिया हो गया। इसलिए हमको इस वायरस से दूरी बनाकर चलना पड़ेगा। वो भी चलता रहा, हम भी चल रहे हैं। लेकिन हमारी चाल तेज होनी चाहिए। हम तेजी से आगे बढ़ें, ताकि वह पीछे छूट जाए। हमको उस ओर भी सोचने की जरूरत है, क्योंकि वह भी जीवन है।”

अलबत्ता पूर्व मुख्यमंत्री का यह बयान फेसबुक, व्हाट्सएप पर जमकर वायरल हो रहा है।

Big News – पड़ताल : तो क्या सच में आने वाली है Corona की तीसरी Dangerous wave ? कब तक आयेगी, कैसा होगा इसका स्वरूप, truth है या सिर्फ Media propaganda, पढ़िये पूरी ख़बर…

Job Alert : डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में नियुक्तियां, 83 पदों पर भर्ती, 22 मई तक करें आवेदन

अब 12 से 16 हफ्ते के बीच लगेगी कोरोना की दूसरी vaccine, Ntagi की सिफारिशों पर लिया गया फैसला, जानिये क्या है वजह…

नही रही ‘लव यू जिंदगी’ की गीत पर थिरकने वाली ब्रेव गर्ल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments