ALMORA BREAKING: भनोली तहसील के मकड़ाऊ गांव में कोरोना से दहशत, गांव माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित, गांव में आवाजाही पर पूर्ण रोक के साथ लागू हुए कई प्रतिबंध

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले की भनोली तहसील अंतर्गत ग्राम मकड़ाऊ में भी कोरोना ने दहशत फैला दी हैं। इस गांव में 31 ग्रामीणों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए उप जिलाधिकारी भनोली ने गांव को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। कई प्रतिबंध लगाते हुए गांव में आवाजाही पूरी तरह प्रति​बंधित कर दी है।


ADVERTISEMENTS

उप जिलाधिकारी जैंती भनोली मोनिका ने बताया कि तहसील भनोली के ग्राम मकड़ाऊ में 31 व्यक्तियों की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिन्हें होम आइसोलेशन में रख दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड मरीजों की अधिक संख्या देखते हुए गांव क्षेत्र को संक्रमण के फैलने की प्रबल सम्भावना के मद्देनजर माइक्रो कन्टेनमेन्ट जोन घोषित किया है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम मकड़ाऊ, जो दन्या-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग तथा मकड़ाऊ-बालीखेत मोटरमार्ग से लगा हुआ ग्राम है तथा जिसकी सीमा ग्राम चमतोला, ग्राम देवलसीढ़ी तथा बालीखेत को जाने वाले मोटर मार्ग से लगी हुयी है, को जाने वाले पैदल/मोटर मार्ग जो इस ग्राम के परिक्षेत्र अन्तर्गत है को आवागमन हेतु पूर्णतः प्रतिबन्धित किया गया है।

अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर उक्त क्षेत्र में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर व निवासरत परिवारों को बाहर आवाजाही निषिद्ध कर दी गई है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में घर—घर जाकर स्वास्थ्य की जांच करने का उत्तरदायित्व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी का रहेगा। साथ ही संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान व प्राथमिक संपर्क में आए व्यक्तियों के आइसोलेशन एवं कोरोना जांच भी उनके द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में किसी भी प्रकार का समारोह पर प्रतिबंध रहेगा। उक्त क्षेत्र में आवश्यक सामग्री की दुकानें सीमित अवधि में बारी बारी से खुली रहेंगी। इस सीमित अवधि में प्रत्येक परिवार का मात्र 1 सदस्य आवश्यक वस्तुओं को क्रय करने के लिए उसी जोन स्थित दुकान तक जा सकेगा। उक्त आदेशों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दंडनीय होगा।

उत्तराखंड में 11 से 18 मई तक कोविड कर्फ्यू : पढ़े नए आदेशों के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

उत्तराखंड ब्रेकिंग : खाई में गिरी अनियंत्रित बोलेरो, मां—बेटे सहित तीन की मौत, 07 घायल

Big Breaking : उत्तराखंड में 11 से 18 मई तक लगा सख्त कोविड कर्फ्यू, शराब की दुकानें रहेंगी बंद, दोपहर एक बजे तक ही खुलेंगी आवश्यक सेवा की दुकानें

Almora Breaking : कोरोना का सितम, आज मिले 219 नए संक्रमित, 54 लोकल के

Corona Breaking : उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना से 180 की मौत, 5 हजार 890 नए संक्रमित

Big Breaking : उत्तराखंड मूल के एक्टर राहुल वोहरा का कोरोना से निधन, मरने से पहले फेसबुक में डाली यह मार्मिक पोस्ट…..

उत्तराखंड : शादी के सिर्फ दो सप्ताह बाद दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, शिक्षक पति की कोरोना से मौत

Big Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना की घातक लहर, 9 की मौत, युवा पत्रकार नवीन भट्ट की पत्नी का भी कोरोना से निधन

लापरवाही की हद : यहां भर्ती होने के दो दिन बाद हो गई Corona patient की मौत, परिजनों को 12 दिनों तक दूसरे patient का Update देता रहा Medical staff, अब मृतक की Dead body का भी कुछ अता—पता नही

सख्त पाबंदियों के साथ Delhi Government ने एक हफ्ते के लिए बढ़ाया Lockdown, मेट्रो सर्विस भी बंद

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें