HomeUttarakhandBageshwarBREAKING: बागेश्वर में 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों के...

BREAKING: बागेश्वर में 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों के लिए पहुंची 6 हजार वैक्सीनों की पहली खेप, कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारियों को लेकर डीएम ने ली बैठक, 4 केंद्र बने

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जनपद में सोमवार से 18 से 44 वर्ष के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगने की उम्मीद जग चुकी है। पहली खेप में 6 हजार वैक्सीन जिले को मिल चुकी हैं। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने आज कोविड टीकाकरण की तैयारियों के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा—निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीडी जोशी ने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक के लोगों को लगने वाले कोविड टीके के लिए वर्तमान में जनपद को छ: हजार वैक्सीन उपलब्ध हो गई हैं।वैक्सीनेशन के लिए जनपद में चार वैक्सीनेशन साइट तैयार की गयी हैं, जिसमें विकासखंड बागेश्वर में दो रोडबेज बस अड्डा बिलौना व ब्लॉक सभागार बागेश्वर, विकासखंड गरूड़ में राजकीय इंटर कॉलेज गरूड़ तथा विकासखंड कपकोट में आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट को वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है। वैक्सीनेशन की सफलता के लिए आज दिन से ही कोविड वैक्सीनेशन पोर्टल www.cowin.gov.in को वैक्सीनेशन के लिए खोल दिया गया है।

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में कोविड वैक्सीनेशन की सफलता के लिए और अधिक सेशन साई संचालित करते हुए उसमें डाटा एंट्री ऑपरेटरों एवं अन्य स्टॉफ की तैनाती व अन्य व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाय। इसके लिए उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि इस कार्य में लगाये जाने वाले डाटा एंटी ऑपरेटरों को उचित प्रशिक्षण दिया जाय, ताकि वैक्सीनेशन के समय किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने पाए। इसके साथ ही उन्होंने लोनिवि को भी वैक्सीनेशन सेंटर बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थायें एवं तैयारियां करने के निर्देश दिये। बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी केएन तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी जोशी, डॉ0.प्रमोद जंगपांगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेन्द्र प्रसाद बिष्ट, सहायक अभियंता लोनिवि भुवन जोशी, नवल किशोर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड में 11 से 18 मई तक कोविड कर्फ्यू : पढ़े नए आदेशों के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

उत्तराखंड ब्रेकिंग : खाई में गिरी अनियंत्रित बोलेरो, मां—बेटे सहित तीन की मौत, 07 घायल

Big Breaking : उत्तराखंड में 11 से 18 मई तक लगा सख्त कोविड कर्फ्यू, शराब की दुकानें रहेंगी बंद, दोपहर एक बजे तक ही खुलेंगी आवश्यक सेवा की दुकानें

Almora Breaking : कोरोना का सितम, आज मिले 219 नए संक्रमित, 54 लोकल के

Corona Breaking : उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना से 180 की मौत, 5 हजार 890 नए संक्रमित

Big Breaking : उत्तराखंड मूल के एक्टर राहुल वोहरा का कोरोना से निधन, मरने से पहले फेसबुक में डाली यह मार्मिक पोस्ट…..

उत्तराखंड : शादी के सिर्फ दो सप्ताह बाद दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, शिक्षक पति की कोरोना से मौत

Big Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना की घातक लहर, 9 की मौत, युवा पत्रकार नवीन भट्ट की पत्नी का भी कोरोना से निधन

लापरवाही की हद : यहां भर्ती होने के दो दिन बाद हो गई Corona patient की मौत, परिजनों को 12 दिनों तक दूसरे patient का Update देता रहा Medical staff, अब मृतक की Dead body का भी कुछ अता—पता नही

सख्त पाबंदियों के साथ Delhi Government ने एक हफ्ते के लिए बढ़ाया Lockdown, मेट्रो सर्विस भी बंद

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments