HomeBreaking Newsरामनगर ब्रेकिंग : शातिर अपराधी व गैंगस्टर कमल गिरफ्तार

रामनगर ब्रेकिंग : शातिर अपराधी व गैंगस्टर कमल गिरफ्तार

एक अन्य की भी गिरफ्तारी

सीएनई रिपोर्टर, रामनगर। पुलिस टीम की दो अलग—अलग कार्रवाई में नामी बदमाश व गैंगस्टर कमल सिंह बिष्ट और एक अन्य आरोपी प्रेम बिष्ट की गिरफ्तारी हुई है। कमल का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों के पास से तमंचों की बरामदगी हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

मनोज कुमार कत्याल (एसपी हल्द्वानी) एवं सुमित पांडे (सीओ रामनगर) के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो शातिर अभियुक्तों को अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया है।

बदमाशों का विवरण एवं गिरफ्तारी

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए प्रेम बिष्ट (22 वर्ष), पुत्र कमल सिंह बिष्ट, निवासी चोरपानी, रामनगर को मालधनचौड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। वहीं, शातिर अपराधी कमल सिंह (23 वर्ष) पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी ग्राम सरकथल, थाना टांडा बादली, जिला रामपुर (U.P.) को पीरुमदारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 01-01 अदद अवैध तमन्चा (315 बोर) बरामद किया है।

कमल का आपराधिक इतिहास : गिरफ्तार आरोपी कमल सिंह एक शातिर किस्म का अपराधी है। इसके विरुद्ध पूर्व में भी NDPS एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस द्वारा दोनों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। अवैध शस्त्रों की बरामदगी के आधार पर कोतवाली रामनगर में आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की गई है।

दन पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहम मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में
एसआई धर्मेंद्र कुमार (प्रभारी चौकी मालधन चौड़), बीरेंद्र बिष्ट (प्रभारी चौकी पीरुमदारा) तथा कांस्टेबल कविंद्र कुमार, कांस्टेबल प्रयाग राम, कांस्टेबल विक्रम सिंह व संदीप कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments