HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना की घातक लहर, 7 की मौत,...

Big Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना की घातक लहर, 7 की मौत, युवा पत्रकार नवीन भट्ट की पत्नी का भी कोरोना से निधन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कोरोना की घातक लहर ने आज फिर अल्मोड़ा में कहर बरपाया है। यहां 7 लोगों की मौत कोरोना से हो गई है। मरने वालों में रानीखेत के युवा पत्रकार नवीन भट्ट की पत्नी तनुजा भट्ट भी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेस अस्पताल में कोरोना से 7 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने मौत की पुष्टि की है। मृतकों में तनुजा भट्ट (27) रानीखेत, मोहनी देवी (87) हवालबाग, लज्जा लोहनी (62) अल्मोड़ा, उमा देवी(47) चौखुटिया, पनी राम लमगड़ा, हयात सिंह (54) नरसिंहबाड़ी अल्मोड़ा शामिल हैं। जबकि गणेश सिंह सिकुड़ा बैंड, जरीना (51) रानीधारा को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया।

वहीं जीवन सिंह सिकुड़ा की भी मौत हो गई। बताया जा रहा उनकी रिपोर्ट निगेटिव थी।

लापरवाही की हद : यहां भर्ती होने के दो दिन बाद हो गई Corona patient की मौत, परिजनों को 12 दिनों तक दूसरे patient का Update देता रहा Medical staff, अब मृतक की Dead body का भी कुछ अता—पता नही

उधर रानीखेत में अमर उजाला के पत्रकार नवीन भट्ट की पत्नी तनुजा भट्ट 27 साल को कई रोज से बुखार की शिकायत थी। जांच कराने पर उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। दो दिन से वह होम आइसोलेटेड थी। गत सांय जब उनकी तबियत अचानक बिगड़ी तो उन्हें अल्मोड़ा के बेस अस्पताल भर्ती किया गया। जहां रात 11.30 बजे उन्होने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे एक सात साल की पुत्री को छोड़ गई हैं। मायका बाड़ेछीना है। पत्रकार नवीन भट्ट की पत्नी के निधन पर तमाम मीडिया कर्मियों ने गहरा दु:ख प्रकट किया है।

सख्त पाबंदियों के साथ Delhi Government ने एक हफ्ते के लिए बढ़ाया Lockdown, मेट्रो सर्विस भी बंद

उत्तराखंड : शादी के सिर्फ दो सप्ताह बाद दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, शिक्षक पति की कोरोना से मौत

Big Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना की घातक लहर, 9 की मौत, युवा पत्रकार नवीन भट्ट की पत्नी का भी कोरोना से निधन

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments