भारत में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को लेकर अब तक की सबसे चौंकाने वाली सूचना आई है। पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में 864 लोगों की जान चली गई है।
ADVERTISEMENTS
कोरोना से देश के बेकाबू हो रहे हाल पर इससे घातक कुछ नही हो सकता है। यह रिपोर्ट छुपाने का औचित्य नही बनता था, अतएव मीडिया द्वारा दिखाया जाना लाजमी है। जिसका सबसे बड़ा कारण यह है कि आज की तारीख में भी मीडिया की इस बात पर आलोचना हो रही है कि वह जनता को डरा रही है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 53,605 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि सूबे में अबतक 43,47,592 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। राज्य में रिकवरी रेट 86.03 प्रतिशत है।
कोरोना से जान गंवाने वालों के आंकड़े अब डराने वाले हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के चलते 864 मरीजों की जान गई है। वहीं दिल्ली में बीते 24 घंटों में 332 मरीजों की मौत की पुख्ता खबर है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।