HomeBreaking Newsईमानदारी जिंदा है : थाने पहुंचाया लाखों के जेवर और नकदी से...

ईमानदारी जिंदा है : थाने पहुंचाया लाखों के जेवर और नकदी से भरा बैग

सीसीटीवी फुटेज, पुलिस की तत्परता और दो ईमानदार नागरिकों को सलाम !

यात्री को सुरक्षित मिला पूरा सामान

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 24 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान से भरा खोया हुआ बैग मुखानी पुलिस की त्वरित कार्रवाई तथा दो स्थानीय नागरिकों की ईमानदारी की बदौलत चंद घंटों के भीतर बरामद कर उसके मालिक को सकुशल सौंप दिया गया। अपना कीमती सामान सुरक्षित वापस मिलने पर यात्री ने पुलिस और दोनों नागरिकों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

घटना शनिवार रात की है। ग्राम गलारी, तहसील धारचूला, जनपद पिथौरागढ़ निवासी डूंगर सिंह ने थाना मुखानी पहुंचकर बताया कि यात्रा के दौरान उनका बैग कहीं छूट गया है। बैग में तीन मोबाइल फोन, 24 हजार रुपये नकद, भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण तथा अन्य आवश्यक सामान रखा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू कर दी।

डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुक्रम में थाना मुखानी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के निर्देशन में पुलिस टीम को रवाना किया गया। पुलिस ने क्षेत्र में लगे बंद परिपथ दूरदर्शन कैमरों की फुटेज खंगाली और यात्री द्वारा इस्तेमाल किए गए टेंपो की पहचान कर उसके रूट का पता लगाया।

प्रदीप कुमार सागर और अतुल प्रताप सिंह ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

सीसीटीवी कैमरों की सहायता से टेंपो के रूट का अनुसरण करते हुए पुलिस ने दो सजग नागरिकों से संपर्क किया। पूछताछ में पता चला कि प्रदीप कुमार सागर और अतुल प्रताप सिंह को कालाढूंगी रोड स्थित अल्मोड़ा अर्बन बैंक के पास यह बैग गिरा हुआ मिला था। दोनों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग सुरक्षित थाना मुखानी पहुंचा दिया।

डूंगर सिंह की मौजूदगी में बैग की जांच की गई, जिसमें तीन मोबाइल फोन, 24 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े और अन्य सामान पूरी तरह सुरक्षित मिला। पुलिस ने पूरा सामान उन्हें सुपुर्द कर दिया।

अपना कीमती सामान वापस मिलने पर डूंगर सिंह ने नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कार्यकुशलता तथा सजग नागरिकों की ईमानदारी की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार जताया।

इस अभियान में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी, कॉन्स्टेबल रोहित, कॉन्स्टेबल धीरज सुगड़ा, कॉन्स्टेबल प्रहलाद राणा, कॉन्स्टेबल गोपाल दत्त तथा कॉन्स्टेबल राजेंद्र सिंह बिष्ट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments