HomeAccidentBAGESHWER BREAKING: ज्वाड़ा स्टेट में आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, दो...

BAGESHWER BREAKING: ज्वाड़ा स्टेट में आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, दो अन्य घायल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागेश्वर जिले की तहसील गरुड़ के राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलो के अंतर्गत ज्वाड़ास्टेट में एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। जिसमें दो लोगों ने गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य यात्री घायल हो गए। वाहन में कुल चार लोग सवार थे।

Uttarakhand Breaking : कोरोना की घातक लहर से जूझ रहा उत्तराखंड, आज मिले 9 हजार 642 नये संक्रमित, 137 की मौत

राजस्व उप निरीक्षक संजय कुमार से मिली जानकारी के अनुसार अल्टो कार संख्या यूके 02 टीए 1578 गरुड़ से ज्वाड़ा स्टेट की ओर जा रही थी। राह में आज सांय संतुलन गड़बड़ाने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल चार यात्री सवार थे। वाहन में सवार राम नाथ (45 वर्ष) निवासी भकूनधार पिंगलो एवं माधिराम (48 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी, जबकि वाहन चालक मनोज सिंह व उसका भाई प्रेम सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष बैजनाथ पंकज जोशी ने बताया कि घायलों को 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ भेजा गया है।

Almora : कोई राहत नही, अल्मोड़ा में मिले 254 नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस 1363, लोकल के 76 केस, अब तक कोरोना से 67 की हो चुकी है मौत

सतर्क रहने की आवश्यकता : गुरुवार को हल्द्वानी के अस्पतालों में 13 मरीजों ने तोड़ा दम

काम की ख़बर : ऐसे बचें Corona infection से, करें इन Medicines का करें सेवन, Uttarakhand DIPR ने जारी की जरूरी सूचना, जानिये दवाओं के नाम और सेवन विधि

अंडरवर्ल्ड के नामी गैंगस्टर छोटा राजन की कोरोना से मौत की खबर की पुष्टि नहीं, एम्स ने कहा अभी जिंदा है

हल्द्वानी व लालकुआं में सब्जियों के रेट तय, इससे अधिक पर बेचने वालों की खैर नही, ध्यान से पढ़ लीजिए क्या है सब्जियों के भाव…

अल्मोड़ा में लागू हुआ अब तक का सबसे सख्त कर्फ्यू! शनिवार व रविवार पूर्ण बंदी, लागू हुए सख्त आदेश, ध्यान से पढ़िये पूरा आदेश…

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments