सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर जनपद अंधड़ व तेज तूफान से कई जगह विद्युतापूर्ति बाधित हो गयी है। विभागीय अधिकारी लाइन दुरस्त करने में जुटे हुए हैं। जनपद के गरुड, कपकोट, कांडा आदि क्षेत्रों में तेज आंधी तूफान के कारण अधिकांश क्षेत्रों की बिजली बाधित हो गयी है। अंधड़ से गड़खेत में पेड़ गिरा। जिससे बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे गडखेत, सहित, ओखलशो, डनेराखाल तालड़, मगरूफहरी, कमेडी, खबडोली, पापे, बमराड़ी सहित 12 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। मौसम खराब होने के कारण सुधार कार्य में भी दिक्कतें आई। देर रात तक आपूर्ति सुचारू होने की सम्भावना माना जा रही है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।