HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : बंगाल प्रकरण पर धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता, पार्टी...

Almora News : बंगाल प्रकरण पर धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता, पार्टी कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों पर भड़का आक्रोश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या तथा भाजपा कार्यालय पर आगजनी की घटनाओं के विरोध में आज गांधी पार्क चौहान पाटा में धरना प्रदर्शन किया गया।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीमित संख्या में कोरोना नियमों का पूरी तरीके से पालन करते हुए धरना दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है और लगातार हमले हो रहे हैं वह अत्यंत निंदनीय है, इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज जनपद के सभी मंडलों में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जा रहा है।

Almora Breaking : माला गांव मिले दर्जन भर संक्रमित, Micro Containment Zone घेाषित, यह हैं आदेश…..

सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा के बंगाल में लोकतंत्र खतरे में आ गया है। वहां पर जनता द्वारा चुनी गई सरकार लोकतंत्र की हत्या पर उतारू हो गई है तथा कार्यकर्ताओं पर हमले भी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। विपक्षी पार्टियों का मौन कहीं ना कहीं बंगाल हिंसा का समर्थन कर रहा है। ऐसी हिंसा अत्यंत निंदनीय है। प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुंदन लटवाल ने कहा की यह बंगाल को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। जिसे युवा मोर्चा सफल नहीं होने देगा।

उत्तराखंड में फूटा कोरोना बम, आज मिले 7 हजार 783 नए संक्रमित, 24 घंटों में 127 की गई जान

धरने में नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने घटना की निंदा की तथा मांग की ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े से कड़े कदम उठाए जाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, जिला कोषाध्यक्ष तुषार कांत साह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शैलेंद्र साह, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, नगर महामंत्री मनोज जोशी, कृष्ण बहादुर सिंह, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट, पंकज जोशी, मनीष जोशी, करन टम्टा, आशीष गुरूरानी, नवीन बिष्ट, पीयूष कुमार, राजेंद्र कुमार, रवि कुमार, तस्लीम अंसारी, प्रकाश बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Breaking National : डरें नहीं पर तैयार रहें, भारत सहित पूरे विश्व में आने वाली है Corona की Third wave, केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार विजयराघवन ने किया आगाह

Breaking News : लगातार बढ़ रहे corona के मामले, corona curfew 10 मई तक हुआ extend, डीएम नैनीताल ने जारी किये यह नये दिशा निर्देश

Haldwani Breaking : कोरोना काल में भीड़ नियंत्रण को मंगलपड़ाव में प्रशासन ने लागू किया odd-even formula, जानिये क्या हैं नये नियम….

Almora Breaking : यहां मिले 210 नए कोरोना संक्रमित, 03 की मौत, अल्मोड़ा लोकल में 58 केस, पढ़िये किन मोहल्लों में मिले संक्रमित….

उत्तराखंड : यहां Drug inspector ने थानाध्यक्ष को भिजवाये Remedicivir Injection, जांच में निकले नकली, फिर खुला गोरखधन्धे का यह राज

Big Breaking लखनऊ : Oxygen plant में रीफिलिंग के दौरान धमाका, दो की मौत, सात गम्भीर, कई लोग प्लांट में फंसे

हल्द्वानी का मिनी स्टेडियम Covid Care Center के रूप में चिन्हित, यहां होंगी सारी व्यवस्थाएं, जानिये डीएम ने किसको क्या सौंपी जिम्मेदारी…

World Asthma Day : Asthma मरीजों से ज्यादा Sugar, Hypertension and Heart Patients को है Corona infection का खतरा

Breaking News: तो क्या उत्तराखंड में आज से लग जायेगा लॉकडाउन, सीएम ने बुलाई बैठक, पढ़िये कौन कर रहे पूर्ण लॉकडाउन की वकालत….

UP Breaking : एटा के एएसपी का होम आइसोलेशन में निधन, पंचायत चुनाव के बाद हो गये थे संक्रमित

Breaking News : अल्मोड़ा में कोरोना की घातक लहर, तीन लोगों ने बेस अस्पताल में तोड़ा दम

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments