ALMORA NEWS: पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने आरटीपीसीआर जांच पर दिया जोर और छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ने, जांच केंद्र सीमित होने तथा जांच रिपोर्ट में विलंब होने पर चिंता प्रकट की है। इसी मामले पर उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर तत्काल कोरोना के जांच केन्द्र बढ़ाने व राज्य के शत-प्रतिशत नागरिकों की कोरोना जांच कराने की मांग की है। इस ज्ञापन में आधा दर्जन मांगें शामिल हैं।


ADVERTISEMENTS

कर्नाटक ने ज्ञापन में कहा है कि वैज्ञानिकों/चिकित्सकों का मानना है कि आरटीपीसीआर ही एकमात्र जांच है, जो कोरोना का सही तरीके से पकड़ पा रहा है, लेकिन प्रदेश में सीमित जांच केंद्र होने से सभी की यह जांच नहीं हो पा रही है और आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट आने में काफी समय लग रहा है। ज्ञापन में निम्न मांगों पर जनहित में तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : Corona curfew के दौरान कुसुमखेड़ा चौराहे पर mobile पर game खेलते मिले तीन पुलिस कर्मी, आईजी—एसपी ने किया Suspend

ज्ञापन में ये मांगें हैं शामिल
1-कोविड जांच केन्द्रों की संख्या बढ़ायी जाय।
2-जांच करने वाले चिकित्सकों/माईक्रो-बॉयलाजिस्ट के पद सृजित कर तत्काल नियुक्ति की जाए।
3-जांच रिपोर्टों को कम से कम समय में सम्भावित संक्रमितों तक पहुंचाया जाए।
4-कोरोना जांच की रिपोर्ट आने तक संबंधित व्यक्तियों को सख्ती से घर में आइसोलेट किया जाए और उनकी निगरानी की पुख्ता व्यवस्था हो।
5-अन्य टैस्टों को रोककर केवल आरटीपीसीआर टैस्ट को वरीयता दी जाय।
6-बाहर से आने वाले प्रवासी नागरिकों के आरटीपीसीआर टेस्ट बार्डर या चैक पोस्टो में कराई जाएं और जांच आने तक वहीं पर उनके आइसोलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

Breaking News : IPL में corona virus ने डाला विघ्न, Kolkata Knight Riders व Bengaluru के बीच होने वाला Match रद्द

Supreme Court ने कहा ‘लॉकडाउन पर विचार करें केंद्र व राज्य सरकार’, हाशिए पर रहने वाले समुदायों की जरूरतें पूरा करें, विस्तार से पढ़िये सर्वोच्च न्यायालय ने क्या—क्या कहा…..

संपूर्ण उत्तराखंड में 6 मई तक का कोविड कर्फ्यू ! पैनिक मत होइये काफी ​सहूलियतें भी हैं, बिना कारण कोई नही करेगा परेशान, जानिये क्या हैं आदेश…..

Big Breaking Almora : मूसलाधार बारिश में ढह गई जिला पंचायत आवसीय परिसर की दीवार, कई परिवार आए खतरे की जद में, लोगों के घरों में घुसा पानी, नुकसान की सूचना

Almora Breaking : कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत, बाजार में उमड़ रही भीड़ में लोग भूले Social Distancing, एटीएम, दवा की दुकानों, विद्युत बिल काउंटर पर लगी कतारें

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें