BIG BREAKING: बागेश्वर समेत जिले कई हिस्सों में आज से कर्फ्यू का आदेश, 6 मई की सुबह 5 बजे तक रहेगा प्रभावी

0
विनीत कुमार, जिला मजिस्ट्रेट बागेश्वर

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कोरोना संक्रमण को बढते देख जिला मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने बागेश्वर जनपद के कई हिस्सों में 6 मई, 2021 की प्रातः 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू के आदेश पारित कर दिए हैं। यह कर्फ्यू आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इस प्रकार जिलांतर्गत कई बाजार क्षेत्रों में फिलहाल 60 घंटों से अधिक समय तक तक कर्फ्यू रहेगा।


ADVERTISEMENTS

आदेश के अनुसार जिले में कर्फ्यू 3 मई 2021 की दोपहर 12 बजे से 6 मई 2021 के प्रातः 5 बजे तक रहेगा। आदेश के अनुसार यह कर्फ्यू जिले के बागेश्वर, गरुड, कपकोट, कांडा व काफलीगैर के बाजार क्षेत्रों में प्रभावी रहेगा। इस दौरान फल, सब्जी डेयरी, बेकरी, राशन, सरकारी सस्ते गल्ले, मीट-मछली की दुकानें आज दोपहर 12 बजे तक प्रतिबंधों के साथ खुली रहेंगी। गैस, पैट्रोल पंम्प, दवा, कृषि यंत्रों से संबंधित दुकानों को कर्फ्यू से मुक्त रखा गया है। शादी समारोहों के लिए उप जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी और शादी में सिर्फ 25 लोगों की अनुमति होगी। डीजे को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। शवयात्रा में 20 व्यक्तियों को जाने की अनुमति होगी।

Supreme Court ने कहा ‘लॉकडाउन पर विचार करें केंद्र व राज्य सरकार’, हाशिए पर रहने वाले समुदायों की जरूरतें पूरा करें, विस्तार से पढ़िये सर्वोच्च न्यायालय ने क्या—क्या कहा…..

सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए सरकारी कार्यालय, बैंक, पोस्ट ऑफिस 50 प्रतिशत कार्मिकों की उपस्थिति के साथ खुले रहेंगे। ड्यूटी जाने वाले कर्मियों को आवागमन के लिए वाहनों की अनुमति दी गयी है। रेस्टोरेंट एवं मिठाई की दुकानों को होम डिलीवरी की छूट कोरोना कर्फ्यू में दी गयी हैं। डीएम ने सभी उप जिला मजिस्ट्रेटों को कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों पर कड़़ी कार्यवाही अमल में लायी जाय और आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जाए।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : Corona curfew के दौरान कुसुमखेड़ा चौराहे पर mobile पर game खेलते मिले तीन पुलिस कर्मी, आईजी—एसपी ने किया Suspend

Breaking News : IPL में corona virus ने डाला विघ्न, Kolkata Knight Riders व Bengaluru के बीच होने वाला Match रद्द

संपूर्ण उत्तराखंड में 6 मई तक का कोविड कर्फ्यू ! पैनिक मत होइये काफी ​सहूलियतें भी हैं, बिना कारण कोई नही करेगा परेशान, जानिये क्या हैं आदेश…..

Big Breaking Almora : मूसलाधार बारिश में ढह गई जिला पंचायत आवसीय परिसर की दीवार, कई परिवार आए खतरे की जद में, लोगों के घरों में घुसा पानी, नुकसान की सूचना

Almora Breaking : कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत, बाजार में उमड़ रही भीड़ में लोग भूले Social Distancing, एटीएम, दवा की दुकानों, विद्युत बिल काउंटर पर लगी कतारें

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें