HomeUttarakhandAlmoraBreaking Almora : सल्ट में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने दर्ज की...

Breaking Almora : सल्ट में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस की गंगा पंचोली को 4 हजार 697 मतों से हराया, देर शाम हुआ Result declare, नोटा पांच अन्य प्रत्याशियों पर पड़ा भारी, बाकी की जमानत जब्त

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सल्ट उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गंगा पंचोली को कुल 4 हजार 697 मतों से हराकर जीत दर्ज की है। इस चुनाव में खास बात यह रही कि 721 मत नोटा (इनमें से कोई नही) के खाते में भी गये, जो कि भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी के बाद किसी भी अन्य प्रत्याशी को मिले मतों से ज्यादा है। नोटा से भी कम रहे शेष पांच प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफी पहले ही जीना के समर्थन में मिष्ठान वितरण कर जीत का ऐलान कर दिया था, लेकिन बहुत देर तक अंतिम परिणामों की अधिकारिक पुष्टि नही होने से संशय बना रहा।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

चुनाव में कुल 12 राउंड हुए। पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी जीना आगे रहे। कई राउंड में गंगा पंचोली भी मजबूत टक्कर देती दिखाई दीं। अंतिम परिणामों के अनुसार गंगा पंचोली को कुल 17177, महेश जीना को 21874, जगदीश चंद्र को 493, नंद किशोर को 209, उक्रांद के पान सिंह को 346, शिव सिंह रावत को 466 तथा सुरेंद्र सिंह को 620 मत मिले। यहां 721 मत नोटा के खाते में भी गये, जबकि 63 मत अ​वैध घोषित हो गये। यहां यह बता दें कि चुनाव में शेष पांच उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है। इधर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा प्रत्याशी की जीत पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तराखंड में काबू में नही आ रहा कोरोना, आज 5 हजार 606 आये संक्रमण की चपेट में, 71 की मौत, जानिये अपने जिले का हाल….

उन्होंने कहा है कि ”सल्ट विधानसभा उपचुनाव में प्रचंड मतों से जीत हासिल करने पर भाजपा प्रत्याशी माननीय श्री महेश चंद्र जीना जी को हार्दिक शुभकामनाएं। मैं भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से आपके सफल कार्यकाल की मंगल कामना करता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि स्वर्गीय श्री सुरेन्द्र सिंह जीना जी के अधूरे कार्यों और सल्ट विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के स्वप्न को साकार करने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही मैं सल्ट विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

ज्ञात रहे कि महेश जीना केवल 17 दिन के सक्रिय प्रचार ही कर पाये थे। उनका नाम नामांकन के आखिरी दिन यानि 30 मार्च को घोषित हो पाया था। इतने कम समय में भी उन्होंने शानदार जीत दर्ज की है।

Big Breaking : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के पिता का कोरोना संक्रमण से निधन, केजरीवाल ने दी श्रद्धांजलि

दर्दनाक, और कितनी जानें लेगा कोरोना : Covid infection के चलते Home isolation में रह रहे पिता—पुत्र की मौत, चार दिन तक पिता—पुत्र के शवों के साथ रही दिव्यांग पत्नी

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments