HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग : Uttar Pradesh में Corona का कोहराम, दूसरे states से...

बिग ब्रेकिंग : Uttar Pradesh में Corona का कोहराम, दूसरे states से बसों के आने पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की निरंतर बढ़ती तादात को देखते हुए यूपी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए दूसरे राज्यों से आने वाली बस सेवाओं पर रोक लगा दी है। वहीं वायु सेवा द्वारा आने वालों के लिए कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 30 हजार 983 नए मामले आये हैं। वहीं 290 की मौत हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के चलते लखनऊ में 25, कानपुर, गाजियबाद में 20 मरीजों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना से 13 हजार 162 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से जूझ रहे राज्य को बचाने के लिए अब योगी सरकार ने अंतरराज्यीय बस सेवा को लेकर अहम फैसला लेते हुए आवागमन न्यूनतम करने का आदेश दिया है। इस हेतु अंतरराज्यीय बस सेवा को तत्काल स्थगित करने के निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

गांवों में आने वाले हर एक प्रवासी व्यक्ति की टेस्टिंग करने को कहा गया है. उन्हें नियमानुसार क्वारंटीन करने के लिए कहा गया है. ट्रेनों से आने वालों की तापमान जांच, संदिग्ध हों तो एंटीजन टेस्ट आदि कराया जाना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. हाल ही में यूपी में कोरोना वायरस को लेकर लागू वीकेंड लॉकडाउन की अवधि भी बढ़ा दी गई है.

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments