HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: कोरोना संक्रमण से उत्पन्न संकट की घड़ी में जिला प्रशासन...

ALMORA NEWS: कोरोना संक्रमण से उत्पन्न संकट की घड़ी में जिला प्रशासन का हाथ बटाने आगे आया हंस हिमाद्रि फाउंडेशन, जल्द उपलब्ध कराएगा ऑक्सीजन और बेड, डीएम ने बताया प्रेरणादायी और जताया आभार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए संकट की घड़ी में हंस हिमाद्रि फाउंडेशन ने प्रेरणादायी सहयोग का कदम उठाया है। फाउंडेशन ने जिला प्रशासन अल्मोड़ा को आक्सीजन के 300 जंबा सिलेंडर, 400 आक्सीजन कंसट्रेटर व 100 अतिरिक्त बेड की मदद देने का आश्वासन दिया है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि यह मदद शीघ्र ही जिला प्रशासन को फाउंडेशन से उपलब्ध हो जाएगी। डीएम ने आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक बैठक में यह बात कही और कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए संसाधन बढ़ाने की नितांत जरूरत है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उत्तराखंड, कोरोना का सितम : आज 108 लोगों की मौत, 6054 नए संक्रमित

आपदा कंट्रोल रूम में आज आयोजित बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें वर्तमान में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने पर चिंतनीय बताते हुए कहा कि ऐसे में अब संसाधन बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऑक्सीजन की अधिक मांग को देखते हुए इसकी सप्लाई चेन बाधित नहीं होनी चाहिए। इस बात का पूरा ध्यान रखा जाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान ऑक्सीजन सप्लाई पर्याप्त मात्रा में हो रही है। बैठक में हंस हिमाद्रि फाउंडेशन से आए प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन को कोविड संक्रमण की रोकथाम में मदद करने का आश्वासन दिया।

डीएम भदौरिया ने बताया कि हंस हिमाद्रि फाउंडेशन द्वारा जिला प्रशासन को ऑक्सीजन के 300 जंबो सिलेंडर, 400 ऑक्सीजन कंसट्रेटर एवं 100 अतिरिक्त बेड जल्द ही जिला प्रशासन को उपलब्ध कर दिये जायेंगे। जिलाधिकारी ने हंस हिमाद्री फाउंडेशन के प्रतिनिधियों का इस सहयोग के लिए हार्दिक आभार भी व्यक्त किया और कहा कि आपदा की घड़़ी में हंस फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा यह पुनीत का कार्य प्रेरणादायक है।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता हयांकी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपांकर डेनियल, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, हंस हिमाद्रि फाउंडेशन के मुख्य परिचालन अधिकारी राजेश, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र डॉ दीपक मुरारी उपस्थित रहे।

Big Breaking : 24 घंटे में 3 हजार 285 की मौत, 3.62 लाख से अधिक सं​क्रमित, अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा

Breaking News : अल्मोड़ा में पिछले 24 घंटों में 248 कोरोना संक्रमित, 05 लोग कोरोना से हार गये जिंदगी की जंग, 53 नए संक्रमित लोकल के

अति आवश्यक सूचना : 18 व इससे अधिक आयु वर्ग वालों के लिए शुरू हुआ Covid vaccine Registration, ऐसे करायें Registration

Breaking News : उत्तराखंड के सभी शासकीय कार्यालय 01 मई तक बंद रहेंगे, जिला मुख्यालय नही छोड़ेंगे अधिकारी—कार्मिक

Big Breaking : 24 घंटे में 3 हजार 285 की मौत, 3.62 लाख से अधिक सं​क्रमित, अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा

बिग ब्रेकिंग अल्मोड़ा : बेस अस्पताल में आज चार कोरोना संक्रमितों की मौत, सुबह 4 से दोपहर 2 बजे के बीच सभी ने तोड़ा दम

Big Breaking Almora : महिला अस्पताल में प्रसव के लिए आई तीन महिलाओं की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

BAGESHWER NEWS: पिथौरागढ़ जनपद के कोरोना संक्रमित ने बागेश्वर में तोड़ा दम

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments