सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा यहां महिला अस्पताल में आईं तीन गर्भवती महिलाओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। आनन—फानन में महिलाओं को बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
उल्लेखनीय है कि इन दिनों कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रोटोकॉल के तहत अस्पताल आने वालों का कोविड टैस्ट किया जा रहा है। महिला अस्पताल की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रीति पंत ने कहा कि तीनों गर्भवती महिलाओं की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है तथा उन्हें बुखार आदि की शिकायत थी। टैस्ट में उन तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अल्मोड़ा के बेस अस्पताल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इन महिलाओं में एक कफड़खान, दूसरी ताकुला तथा तीसरी ढौरा गांव की रहने वाली हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।