Haldwani: ADM ने दस्तावेज लेखन में गड़बड़ी पर लिया एक्शन, अधिकारियों को भेजा नोटिस
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर बागेश्वर में भी अब कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। आज यहां जनपद में एक शिक्षक की कोरोना के कारण मौत हो गई है, वहीं आज जिला अस्पताल के एक विरिष्ठ चिकित्सक भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार यहां जिला अस्पताल में कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. मुन्ना लाल की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि गत दिवस बागेश्वर में 60 नए लोग कोरोना संक्रमित हुए थे। विगत कई दिनों से यहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।