सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर बागेश्वर के मुख्य शिक्षा अधिकारी समेत चार पुलिस कर्मियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। आज जिले में कोरोना संक्रमितों के 12 नये मामले सामने आए हैं, जबकि दो मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बीडी जोशी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जनपद से आज कोरोना जांच के लिए 683 सैंपल भेजे गए। उन्होंने बताया कि अब तक जनपद से कुल 67,093 सैंपल जांच को भेजे जा चुके हैं। इनमें से 1593 केस पॉजिटिव आए और अब तक 1446 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 130 एक्टिव केस हैं। अब तक जिले में 17 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।