दिल्ली में कोरोना का कहर : पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, 24 हजार से अधिक नए मामले, 167 की मौत

0

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान भी कोरोना वायरस के मामलों में भारी वृद्धि जारी रही और इस दौरान 24 हजार से अधिक नए मामले सामने आये तथा 167 और मरीजों की मौत हुई जबकि सक्रिय मामले 8,799 से अधिक और बढ़कर 69,799 के पार पहुंच गये।
शनिवार को राजधानी में नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में कमी होने से सक्रिय मामलों में यह वृद्धि दर्ज की गयी है।


ADVERTISEMENTS

ब्रेकिंग न्यूज़ : रायपुर के अस्पताल में लगी आग, कोरोना संक्रमित 5 मरीजों की मौत

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 24,375 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या आठ लाख के पार 8,27,998 तक पहुंच गयी है जबकि 15,414 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 7,46,339 हो गयी।

विश्व में अब तक 30 लाख जानें लील गया कोरोना, हर दिन हो रही 12 हजार से अधिक मौतें, जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की चौंकाने वाली रिपोर्ट

इस दौरान 167 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आँकड़ा 11,960 पर पहुंच गया।

राजधानी में मृत्यु दर महज 1.47 फीसदी रह गयी है।

मृतकों के मामले में देशभर में दिल्ली चौथे स्थान पर है।

राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 99,230 नमूनों का परीक्षण किया गया।

इसके साथ ही अब तक हुई जाँच संख्या बढ़कर 2.46 करोड़ के पार पहुंच गयी है।

इस बीच राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़ कर 11,235 पहुंच गई है।

जंगल की आग की भेंट चढ़ गया 8 कमरों का आवासीय मकान, 4 लाख की नगदी समेत लाखों का सामान खाक, 9 बकरियां जिंदा जली

कोरोना पर राजनीति : पीयूष गोयल बोले- ऑक्सीजन के नाम पर ‘ड्रामा’ कर रहे हैं उद्धव ठाकरे

कोरोना ब्रेकिंग : उत्तराखंड में टूटे सभी रिकॉर्ड 37 की मौत, 2757 नए मरीज

कोरोना को लेकर संशोधित आदेश जारी, संपूर्ण प्रदेश में रात 9 से 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू

ADVERTISEMENTS