HomeCovid-19रियल कोरोना वारियर्स : यहां रोज खतरों का सामना कर रहे चिकित्सक,...

रियल कोरोना वारियर्स : यहां रोज खतरों का सामना कर रहे चिकित्सक, गत रा​त्रि कोरोना संक्रमित सहित 5 को भेजा अस्पताल

ADVERTISEMENTS

सुयालबाड़ी। प्रवासियों के बाहरी राज्यों से उत्तराखंड पहुंचने के बाद से जहां एक ओर कोविड 19 संक्रमण का खतरा बढ़ गया है, वहीं चिकित्सकों के लिए भी यह एक बड़े संघर्ष की घड़ी है। इस समय क्षेत्र के चिकित्साधिकारी व स्टॉफ कोरोना वारियर्स की भूमिका में कार्य कर रहे हैं। यह सर्वविदित है कि विगत कुछ समय में देश भर में बहुत से डॉक्टर भी अपनी ड्यूटी करते वह इसके संक्रमण में आ चुके हैं तथा कई ने अपनी जान भी गंवाई है। इन परिस्थितियों में भी कतई हिम्मत नही हारते हुए और पूरी र्निभीकता के साथ प्रभारी चिकित्साधिकारी ​बेतालघाट—खैरना डॉ. सतीश पंत और सीएचसी सुयालबाड़ी के डॉ. कमल किशोर लगातार गांव—गांव जाकर संदिग्धों की जांच कर रह हैं। चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों को कोरोना से बचने के लिए बरती जाने वाली विशेष सावधानियों के बारे में भी बताया जा रहा है। इन कोरोना वारियर्स के नेतृत्व में गत रात्रि एक गांव के कोरोना पाजिटिव युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया। साथ ही कोविड—19 संक्रमित के संपर्क में आये चार संदिग्धों को बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल भेजा गया। साथ ही चालकों को भी पीपीई किट पहनाई गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments