वन अनुसंधान ग्रुप सी की परीक्षा कोरोना के चलते स्थगित, एलटी की होगी, अभ्यर्थियों ने बताया तुगलगी फरमान, कहा एक प्रदेश में दो मानक कैसे

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/नैनीताल
वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौर में जहां वन अनुसंधान द्वारा 25 अप्रैल को होने वाली ग्रुप सी की परीक्षा स्थगित कर दी गई है, वहीं एलटी की परीक्षा को कराने में सरकार अडिग है। ऐसे फैसले से खफा बेरोजगार अभ्यर्थियों ने इसे सरकार का तुगलगी फरमान बताते हुए सवाल किया है कि आखिर एक ही राज्य में दो अलग—अलग मानक परीक्षाओं के आयोजन को लेकर कैसे चल रहे हैं।


ADVERTISEMENTS

कोरोना वैक्सीनेशन की पहली डोज लगा चुके डॉक्टर दंपत्ति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, आइसोलेटेड, ओपीडी बंद

उल्लेखनीय है कि भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद द्वारा 25 अप्रैल को बहुकार्य कर्मी एमटीएस पद हेतु समूह ग की सीधी भर्ती परीक्षा होनी थी। जिसे अब परीक्षा नियंत्रक के आदेश पर स्थगित कर दिया है। जिसका कारण कोरोना का बढ़ता प्रभाव बताते हुए कहा गया है कि अभ्य​र्थी नई तिथि के लिए संबंधित वैबसाइट देखते रहें। वहीं एलटी की परीक्षा कराने को लेकर सरकार ने अपना फैसला वापस नही लिया है। इधर एलटी अभ्यर्थियों की बैठक में होने जा रही एलटी परीक्षा को तत्काल ​स्थगित करने की मांग की।

बागेश्वर के हिमांशु कोहली के क्या खूब चमके सितारे ! ड्रीम इलेवन में जीते 57 लाख

वक्ताओं ने कहा कि एक ओर वन अनुसन्धान द्वारा 25 अप्रैल को होना वाली ग्रुप सी परीक्षा स्थगित कर दी गई है वहीं एलटी की भर्ती के लिए आयोग अपनी जिद पर अड़ा है। एक ही राज्य मै दो अलग—अलग मानक कैसा होंगे। उन्होंने कहा कि एक ओर राज्य में कोरोना अपने पांव पसार रहा है। वर्तमान में 52 कंटेंटमन जोन बन चुके हैं, वहीं परीक्षा कराई जा रही है। अगर इस परीक्षा में कोई भी अभ्यर्थी कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसकी 4 साल की मेहनत पर पानी फिर जायेगा।

दु:खद : पुलिस लाइन में तैनात सिपाही का आकस्मिक निधन, पुलिस कर्मियों ने जताया शोक

सरकार को चाहिए कि कोरोना महामारी के चलते इस परीक्षा को स्थगित करे। उन्होंने कहा कि यह महामारी कई युवाओं के सपनो को तोड़ सकती है। सरकार और आयोग को इस बात को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की नई तारीख देनी चाहिए। बैठक में त्रिलोचन बुधानी, चन्दर पाण्डेय, तनूजा, रवि, सूरज, चंदू, जीवन मुकुल आदि मौजूद थे। यह बैठक कोरोना के चलते आनलाइन माध्यम से हुई

Big Breaking : जवाहर नवोदय में स्टॉफ के आधे दर्जन से अधिक लोगों को कोरोना, माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित, पढ़िये पूरी ख़बर…

जि.पं.अ. बसंती देव ने विपक्ष के सभी आरोपों को किया खारिज, खोली साजिश की पोल ! बोलीं ‘एक सैनिक की बेटी हूं, सच्चाई खून में शामिल’

वन अनुसंधान ग्रुप सी की परीक्षा कोरोना के चलते स्थगित, एलटी की होगी, अभ्यर्थियों ने बताया तुगलगी फरमान, कहा एक प्रदेश में दो मानक कैसे

Almora News – आरोप : कमजोर बुसिल पत्थरों से हो रहा नाला निर्माण, जनप्र​तिनिधियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बागेश्वर में राशन विक्रेताओं को पीओएस मशीन का वितरण

Almora News : रेडक्रास व जन शिक्षण संस्थान ने दिया जागरूकता का संदेश, मास्क वितरण

Almora : हिंदू नव वर्ष पर कल 13 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, शिरकत कर बढ़ायें शोभा

हल्द्वानी न्यूज़ : जिले में कोरोना के प्रति जिला प्रशासन अलर्ट, गौलापार कुंवरपुर चौराहे पर जागरुकता अभियान

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें