HomeUttarakhandAlmoraअपडेट : संदिग्ध परिस्थिति में घायल युवक की हालत नाजुक, हल्द्वानी रेफर

अपडेट : संदिग्ध परिस्थिति में घायल युवक की हालत नाजुक, हल्द्वानी रेफर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां कथित रूप से मारपीट के बाद छत से संदिग्ध परिस्थिति में गिरे घायल युवक महेश जोशी को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हेड इंजरी की सम्भावना के चलते चिकित्सों ने रेफर कर दिया है। ज्ञात रहे कि आज दोपहर करीब 2 बजे वर्तमान में नंदादेवी रह रहे 24 वर्षीय महेश जोशी को जिला अस्पताल बेहोशी की हालत में लाया गया। इस मामले में हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई भी खुलकर बोलने से बच रहा है, लेकिन पूरे इलाके में यही चर्चा है कि एक दंपत्ति ने उसके साथ मारपीट कर उसे छत से नीचे गिरा दिया। हालांकि इस मामले में कोई पुख्ता जानकारी नही मिल पाई है। आज बंद कमरे में बयान भी दर्ज किये गये, लेकिन यह साफ नही हो पाया है कि युवक को कुछ देर के लिए होश भी आया था या नही।

संबंधित ख़बर

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments