HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: सल्ट विधानसभा में भाजपा ने महेश जीना, तो कांग्रेस ने...

ALMORA NEWS: सल्ट विधानसभा में भाजपा ने महेश जीना, तो कांग्रेस ने गंगा पंचोली को मैदान में उतारा, नामों के ऐलान का इंतजार खत्म

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/देहरादून
अल्मोड़ा जनपद की सल्ट विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव के लिए बड़े राष्ट्रीय दलों भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार खत्म हो गया है। दोनों पार्टियों के हाइकमान ने अपने—अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। अब भाजपा से महेश जीना और कांग्रेस से गंगा पंचोली चुनाव मैदान में हैं।
सल्ट उप चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा अब कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों दलों के हाईकमान ने अपने—अपने बड़े नेताओं से गहन मंत्रणा के बाद उम्मीदवार के नाम पर मोहर लगाई। भाजपा ने महेश जीना को उम्मीदवार बनाया है, तो कांग्रेस ने गत विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमा चुकी गंगा पंचोली को ही मैदान में उतारा है। याद रहे कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सल्ट सीट में कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली 2904 वोट से पीछे रह गई ​थीं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments