अल्मोड़ा। यहां नगर क्षेत्र में लंबे लॉकडाउन के बाद कल से हेयर सैलून खुलने जा रहे हैं। आज बारबर एसोसिएशन की नगर व्यापार मंडल के साथ हुई बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। तय हुआ कि कुछ विशेष सावधानियों के साथ सभी प्रतिष्ठान खोले जायेंगे। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने वार्ता के बाद बताया कि कल 20 मई, बुधवार से राज्य सरकार की गाइड लाइन के अनुसार सभी हेयर सैलून खोले जायेंगे। किंतु इस दौरान कुछ बातों का खास ध्यान भी रखना होगा। गाइड लाइन के अनुसार सभी ओजार डिटोल में धुले होने चाहिए, तौलिये के स्थान पर नेपकिन इस्तेमाल में लाया जायेगा, सेनेटाइजर का इस्तेमाल ग्राहक के आने और जाने के बाद किया जायेगा, सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। बैठक मै अध्यक्ष सुशील साह, मयंक बिष्ट, बारबार एसोसिएशन के फहीम अहमद, नोसाद अहमद आदि मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


