HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : कल से खुलेंगे शहर के सभी हेयर सैलून, जानिये क्या...

अल्मोड़ा : कल से खुलेंगे शहर के सभी हेयर सैलून, जानिये क्या रहेंगी शर्तें…..

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

अल्मोड़ा। यहां नगर क्षेत्र में लंबे लॉकडाउन के बाद कल से हेयर सैलून खुलने जा रहे हैं। आज बारबर एसोसिएशन की नगर व्यापार मंडल के साथ हुई बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। तय हुआ कि कुछ विशेष सावधानियों के साथ सभी प्रतिष्ठान खोले जायेंगे। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने वार्ता के बाद बताया कि कल 20 मई, बुधवार से राज्य सरकार की गाइड लाइन के अनुसार सभी हेयर सैलून खोले जायेंगे। किंतु इस दौरान कुछ बातों का खास ध्यान भी रखना होगा। गाइड लाइन के अनुसार सभी ओजार डिटोल में धुले होने चाहिए, तौलिये के स्थान पर नेपकिन इस्तेमाल में लाया जायेगा, सेनेटाइजर का इस्तेमाल ग्राहक के आने और जाने के बाद किया जायेगा, सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। बैठक मै अध्यक्ष सुशील साह, मयंक बिष्ट, बारबार एसोसिएशन के फहीम अहमद, नोसाद अहमद आदि मौजूद ​थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments