HomeAccidentहल्दूचौड़ न्यूज : शताब्दी से इंसान के कटने की खबर से मचा...

हल्दूचौड़ न्यूज : शताब्दी से इंसान के कटने की खबर से मचा हड़ंकप, सच्चाई पता चली तो सबने ली राहत की सांस

हल्दूचौड़। हल्दूचौड़ के गेट संख्या 46 स्पेशल पर एक गलत जानकारी ने लालकुआं और हल्द्वानी रेलवे स्टेशनों के अधिकारियों को दौड़ा दिया। यही नहीं दिल्ली से लौट रही शताब्दी एक्सप्रेस को भी दस मिनट तक रूकवाया गया। बाद में जानकारी मिली की ट्रेन की चपेट में आकर कोई आदमी नहीं बल्कि एक जानवर की मौत हो गई थी। इसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली और ट्रेन को हल्द्वानी के लिए रवाना किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मामला आज सुबह 10 बजकर 56 मिनट का है। जब दिल्ली से आ रही शताब्दी एक्सप्रेस हल्दूचौड़ के गेट नंबर 46 स्पेशल से गुजरी। इस बीच गे ट मैन ने हल्द्वानी व लालकुआं के अपने अधिकारियों को सूचना दे दी कि गाड़ी की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। ट्रेन को मौके पर ही रुकवा दिया गया और दोनों रेलवे स्टेशनों से अधिकारी मौके पर आ पहुंचे। जहांच में पता चला कि एक जानवर ट्रेन की चपेट मं आकर मरा है। इसके बाद मामला शांत हुआ।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments