नारायण सिंह रावत सितारगंज। पुलिस ने गश्त के दौरान महिला स्मैक तस्कर को गिफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 12.74 ग्राम स्मैक और 21540 रुपये की नकदी बरामद की गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
ADVERTISEMENTS
एसआई धीरेंद्र परिहार पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। पुलिस नहर पर स्थित आईटीआई के समीप पहुंची तो एक महिला टीम को देखकर सकपका गई। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12.74 ग्राम स्मैक बरामद हुई। स्मैक बेचकर रखी गई 21540 रुपये की नकदी भी आरोपी महिला के पास से मिली। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम में कॉन्स्टेबल दीपक जोशी, रेखा आर्य, मंजू बुधलाकोटी व नरेंद्र यादव शामिल रहे।