सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत यहां चमड़खान में आतंक का पर्याय बन चुके आदमखोर गुलदार का अंत हो गया है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज देर शाम बिजनौर से आए शिकारी ने अपनी राइफर से सटीक फायर कर गुलदार को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर इस गुलदार ने एक गाय को मार दिया था। शिकारी व उसकी टीम गुलदार के इंतजार में वहीं छुप गई। जैसे ही देर शाम गुलदार अपने शिकार को दोबारा खाने आया तो उसे गोली मार ढेर कर दिया गया। आपको याद दिला दें कि यह वही गुलदार है, जिसने गत दिनों चमड़खान क्षेत्र के टाना रैली गांव निवासी एक बुजुर्ग रमेश दत्त पंत को अपना निवाला बना दिया था। गुलदार ने उनके पुत्र की मौजूदगी में ही बुजुर्ग को उठा लिया और मार डाला था।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।