HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : सुधारो अस्पताल की दशा, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आंदोलन...

रानीखेत : सुधारो अस्पताल की दशा, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आंदोलन जारी, चौथे दिन जोरदार नारेबाजी

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत
गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में समस्याओं व कथित अव्यवस्थाओं को लेकर ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा सिंह रावत के नेतृत्व में धरना—प्रदर्शन जोर शोर से आज भी जारी रहा। ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत ने कहा कि रानीखेत राजकीय चिकित्सालय कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र का प्रमुख अस्पताल है। दूर-दराज क्षेत्रों से रोगी यहां इलाज कराने आते हैं। उहोंने कहा कि चिकित्सालय में सुविधाओं की कमी है। फिजिशियन और ईएनटी का पद लंबे समय से खाली चल रहा है, जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रमुख मांगों में चिकित्सकों के पद शीघ्र भरने, आईसीयू सुविधा देने, डिजिटल एक्स रे मशीन कलर अल्ट्रासाउंड की सुविधा देने आदि शामिल हैं। धरना—प्रदर्शन में आज पिलखोली प्रधान जयपाल फर्त्याल, बिशन सिंह टनवाल, लाखन फर्त्याल, रघु दत्त शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिषेक बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अम्बा दत्त पंत, विपिन कडकोटी, संजय बिष्ट, जीतू जयाल, खुशाल सिंह माहरा, ललित फर्त्याल, कुलदीप कुमार, विजय तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments