HomeUttarakhandAlmoraशिवरात्रि पर गुप्तेश्वर महादेव में उमड़ पड़ा आस्था का जनसैलाब, कोरोना के...

शिवरात्रि पर गुप्तेश्वर महादेव में उमड़ पड़ा आस्था का जनसैलाब, कोरोना के भय पर भारी पड़ी श्रद्धा

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

ADVERTISEMENTSAd Ad

शिवरात्रि पर यहां गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुजनों में स्थानीय नागरिकों के अलावा बड़ी संख्या में नैनीताल व अल्मोड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों से आए शिवभक्त शामिल थे। सीधे कहें तो आस्था की इस बयार में कोरोना का भय और आवश्यक सावधानियों को लोग भुला बैठे।
गंगरकोट, सुयालबाड़ी के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में आज प्रात:काल से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। इस शिवरात्रि मेले में व्यवस्था बनाने में खैरना चौकी इंचार्ज आशा बिष्ट, कानि नरेंद्र बिष्ट व राजेश सती सहित तमाम पुलिस कर्मी सुबह से ही जुटे रहे। मंदिर परिसर में आई भीड़ में अधिकांश लोग कोरोना के प्रति लापरवाह दिखाई दिये। केवल इक्का—दुक्का लोग ही मॉस्क पहने दिखाई दिये। मंदिर समिति के सदस्य मदन जीना, रमेश सुयाल, विनोद चपड़ाल, रणजीत जीना, राम सिंह नेगी भी शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करते दिखाई दिये। यहां यह उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक गुप्तेश्वर महादेव मंदिर आस्था का केंद्र है। यहां प्रति वर्ष शिवरात्रि पर मेला लगता है और संपूर्ण मंदिर परिसर शिव भजनों—कीर्तनों से गुंजायमान रहता है। आज मेले में सम्मलित होने यहां अल्मोड़ा, चौंसली, गरमपानी व हवालबाग एवं रामगढ़ ब्लॉक से सैकड़ों गांव के लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments