देहरादून। तीरथ सिंह रावत की ताजपोशी से पहले ही उनके उत्तराधिकारी के कयास लगने शुरू हो गए हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तीरथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली होने वाली उनकी पौड़ी लोकसभा की सीट से सतपाल महाराज को चुनाव लड़वाया जाएगा। सतपाल तीरथ के लिए अपनी सीट खाली करेंगे। नये सीएम तीरथ सिंह रावत चौबट्टाखाल से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। यानी पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज खाली करेंगे सीएम के लिए सीट खाली करेंगे। सतपाल महाराज को पौड़ी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाया जाएगा। पहले भी तीरथ रावत चौबट्टाखाल से विधायक का चुनाव जीते थे।
सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेतृत्व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की नाराजगी को समाप्त करने के लिए यह दूर की कौड़ी निकाली है।
ADVERTISEMENTS
बिग ब्रेकिंग : तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, चार बजे लगे शपथ
ADVERTISEMENTS


