HomeCrimeसितारगंज ब्रेकिंग : पहले यौन शोषण, मुकदमा होने पर शादी और अब...

सितारगंज ब्रेकिंग : पहले यौन शोषण, मुकदमा होने पर शादी और अब निकाल दिया घर से, हल्द्वानी चोरगलिया की लड़की के साथ हुआ ऐसा

ADVERTISEMENTSAd

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। चोरगलिया(हल्द्वानी) क्षेत्र की एक युवती के साथ युवक ने मारपीट कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चोरगलिया (हल्द्वानी) क्षेत्र की एक युवती ने 112 में शिकायत कर व पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम बिज्ट्टी निवासी युवक गौरव शर्मा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब चार साल तक दुष्कर्म किया। इसके बाद वह शादी की बात से मुकर गया। इसके बाद युवती ने बीते अक्टूबर माह में आरोपी पर मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमे की जानकारी होने के बाद में युवक ने 23 अक्टूबर को चोरगलिया स्थित वनखण्डी मंदिर में अपने 2 दोस्तों के सामने युवती से शादी कर ली।

साथ ही युवक युवती के साथ सितारगंज में किराए का कमरा लेकर रहने लगा। शादी के बाद युवक ने बहला फुसलाकर कर युवती से मुकदमा वापस ले लिया। इसी बीच आरोपी अपनी बहन की शादी का बहाना बनाकर गांव चला गया। काफी दिनों तक युवक जब नहीं लौटा तो युवती गौरव के घर चली गई। आरोप है युवक ने युवती के साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्दो का प्रयोग किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ब्रेकिंग न्यूज़ : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

ब्रेकिंग न्यूज : धन सिंह रावत को लेने श्रीनगर पहुंचा सीएम का चौपर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments