HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : 7 मार्च को लगेगा राजकीय इण्टर कॉलेज बेतालघाट में जागरूकता...

नैनीताल : 7 मार्च को लगेगा राजकीय इण्टर कॉलेज बेतालघाट में जागरूकता शिविर

ADVERTISEMENTS

नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में आगामी 7 मार्च (रविवार) को मिनी स्टेडियम, बेतालघाट निकट राजकीय इण्टर कॉलेज बेतालघाट में प्रातः 10:30 बजे से बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन होगा।

जानकारी देते हुए सिविल जज (सी.डि) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल इमरान मौ. खान ने बताया कि शिविर में सामान्य कानूनी जानकारी एवं विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा सरकार की ओर से संचालित अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में आम जनता को जागरूक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि चिकित्सा विभाग द्वारा आम जनता हेतु निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण किया जायेगा। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों हेतु निःशुल्क लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा आम जनता के लिए शिविर में निःशुल्क जन-कल्याणकारी योजनाओं जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों, निराश्रित विधिवाओं एवं परित्यक्त महिला की पुत्री की शादी, विधवा पुर्न-विवाह, विकलांगों से विवाह करने पर प्रोत्साहन हेतु अनुदान, समस्त प्रकार की पेंशन, अत्याचार उत्पीड़न में आर्थिक सहायता, विकलांगों को कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र, अनुसुचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति व विकलांग छात्रवृति इत्यादि का पंजीकरण किये जाने हेतु शिविर में सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments