HomeMovieकालाढूंगी : फिल्म धुआं धुआं सी ये जिंदगी का हुआ ऐलान

कालाढूंगी : फिल्म धुआं धुआं सी ये जिंदगी का हुआ ऐलान

कालाढूंगी। लॉकडाउन के बाद एक बार फिर से फिल्म निर्माता फिल्म निर्माण के कार्य में सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में आज कालाढूंगी में एक नई फिल्म धुआं धुआं सी ये जिंदगी फिल्म के निर्माण का ऐलान हुआ। फिल्म के निर्माता निर्देशक मयंक सिंह मेहरा द्वारा एक प्रेस वार्ता में अपनी आने वाली फिल्म के निर्माण के विषय में बताया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मयंक मेहरा ने बताया कि ये फिल्म आजकल समाज में फैले नशे पर आधारित है। उन्होंने कहा कि फिल्म में ये दिखाया गया है कि कैसे नशा किसी व्यक्ति और उससे जुड़े लोगों की जिंदगी खराब करता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा नशे को फैशन के तौर पर करता है फिर धीरे-धीरे वो नशे का आदी हो जाता है और अपनी जिंदगी खराब करता है। उन्होंने बताया कि ये फिल्म एक साईलेंट फिल्म होगी जिसमें कोई भी डायलॉग नहीं होगा और इस फिल्म को OTT प्लेटफार्म में रिलीज किया जाएगा।

बागेश्वर ब्रेकिंग : गोमती नदी में नहाने गया युवक डूबा, मौत

फिल्म में मुख्य भूमिका में मयंक सिंह मेहरा ही होंगे और साथी कलाकारों की भूमिका में स्थानीय कलाकारों को ही लिया जाएगा। जिसके लिए मार्च महीने के प्रथम सप्ताह में कालाढूंगी में ऑडिशन रखे जाएंगे।

फिल्म के सहयोगी निर्माता विक्रम और प्रभसरन ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में और कुमाऊं के ज्यादातर हिस्सों में की जाएगी। फिल्म के लेखक निर्माता निर्देशक मयंक सिंह मेहरा इससे पहले भी भीमा और ओये लाटे फ़िल्म का निर्माण कर चुके हैं। जिसमें ओये लाटे फिल्म में सभी कलाकार और तकनीशियन स्थानीय ही थे, ओये लाटे फिल्म को जल्दी ही सभी फिल्म फेस्टिवल में भेजा जाएगा।

ताजा खबरों के लिए जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से Click Now

इस मौके पर फिल्म से जुड़े नीरज तिवारी, नदीम, विपिन पांडे, अरुण मेहरा, पुष्कर अधिकारी, बिट्टू शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments