देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी कालेज व विश्व विद्यालयों में पठन पाठन को आफ मोड में करने की इजाजत दे दी है। एक मार्च से उच्च शिक्षण संस्थानों में सभी सैमेस्टरों में कोरोना से पूर्व की भांति पठन पाठन शुरू कर दिया जाएगा। इस संबंध में उत्तराखंड शासन में प्रमुख चिव आनंद बर्धन ने सभी विश्व विद्यालयों के कुलपतियों को लिखित में निर्देश भेज दिए हैं। यह रहा पत्र…