देहरादून। कुछ दिन के ब्रेक के बाद उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30 नए केस सामने आए हैं। जबकि देहरादून के हिमालयन हास्पिटल में एक 69 वर्षीय व्यक्ति ने दम भी तोड़ा। इस दौरान 16 लोगों को कोरोना पर विजय प्राप्त होने के बाद घर भेजा गया है। प्रदेश में अब 497 केस एक्टिव है। आज देहरादून में 13, नैनीताल में 6,हरिद्वार में 4, यूएस नगर में 3, टिहरी और चमोली और पौड़ी में एक-एक में दो केस सामने आए हैं। बागेश्वर में पिछले 21 दिनों से कोई भी नया केस सामने नहीं आया है। उत्तरकाशी में पिछले 17 दिन से, अल्मोड़ा में 6 दिन से, पिथौरागढ़ व रूद्रप्रयाग में 4-4 दिन से और चंपावत में एक दिन से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।