HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : चोरगलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिली एंबुलेंस 108 की सौगात

लालकुआं : चोरगलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिली एंबुलेंस 108 की सौगात

लालकुआं। विधानसभा के क्षेत्र चोरगलिया में अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण को लेकर व यहां एंबुलेंस 108 की मांग को लेकर कई वर्षो से क्षेत्रवासियों की मांग आज पूरी होते हुए दिखाई दी। आज लालकुआं विधानसभा के विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई, आपको बता दें कि चोरगलिया एक विषम परिस्थितियों से घिरा हुआ क्षेत्र है, आस-पास के कई गांव का आश्रय इसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से है यहां के क्षेत्रवासियों की कई समय से यह मांग थी कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक एंबुलेंस की सेवा हो। जो आज विधायक नवीन चंद्र दुम्का के असल प्रयासों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोरगलिया में एंबुलेंस 108 की सौगात दी गई, जिससे चोरगलिया क्षेत्रवासियों में एक खुशी की लहर देखने को मिली। वहीं पूर्वी मंडल महामंत्री पान सिंह मेवाड़ी ने व समस्त क्षेत्रवासियों ने विधायक नवीन चंद्र दुमका का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा जाहिर की।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments