HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज ब्रेकिंग : महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मायके वालों ने...

सितारगंज ब्रेकिंग : महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मायके वालों ने पति व ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। एक 26 वर्षिय महिला ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गोबिंदपुर पड़ागांव निवासी अरुण बैरागी पुत्र कालीदास बैरागी की शादी करीब 11 साल पहले उत्तर प्रदेश के बरेली जिले स्थित भुड़िया कालोनी बहेड़ी की रहने वाली अलका से हुई है। शनिवार देर रात अलका बैरागी ने घर मे फांसी लगा ली। यह देखकर घरवाले ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई प्रशान्त मंडल ने पति समेत ससुराल वालों पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया।साथ उसके पति अरुण पर ये आरोप लगाया कि वह अलका को गलत काम के लिए मजबूर करता था। बात नहीं मानने पर मायके वालों ने हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को मामले की तहरीर नहीं दी गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments