HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : धर्म​ निरपेक्ष युवा मंच ने शुरू की अल्मोड़ा को...

Almora News : धर्म​ निरपेक्ष युवा मंच ने शुरू की अल्मोड़ा को हैरिटेज सिटी बनाने की मुहिम, विचार गोष्ठी कल 14 फरवरी को होटल शिखर में

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विगत माह मुख्यमंत्री द्वारा पौड़ी को हैरिटेज सिटी बनाये जाने की घोषणा के बाद धर्म निरपेक्ष युवा मंच द्वारा अल्मोड़ा शहर को भी हैरिटेज सिटी बनाने की मांग पुरजोर ढंग से उठाई जा रही है। मंच की ओर से इस विषय में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया है। मंच की तैयारी बैठक में संयोजक विनय किरौला ने बताया कि अल्मोड़ा शहर वर्षों तक चंद राजाओं की राजधानी रहा है। इसलिए अल्मोड़ा शहर की ऐतिहासिक सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजकर यहां के मंदिर, हस्तशिल्प को विश्व स्तर पर पहचान बनाकर अर्थव्यवस्था से जोड़ा जाये। शहर में बुनियादी व्यवस्था का ढांचा तैयार किया जाये। इसलिए अल्मोड़ा शहर को हैरिटेज सिटी बनाये जाने की घोषणा की जानी चाहिए अथवा हैरिटेज सिटी की तर्ज पर उसका विकास होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अल्मोड़ा शहर के सभी संभ्रात नागरिकों की कल 14 फरवरी रविवार को होटल शिखर में 12 बजे विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अल्मोड़ा शहर को हैरिटेज शहर बनाने हेतु मुहिम को आगे बढ़ाने हेतु भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जायेगी। इस अवसर पर मंच संयोजक विनय किरौला, मयंक पंत, पवन मुस्यूनी, नरेन्द्र बिष्ट, निरंजन पांडेय, कमलेश सनवाल, विनोद मुस्यूनी, मनीष भाकुनी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments