HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : जिले भर में दौड़ेगी आप की मोबाइल वैन

बागेश्वर : जिले भर में दौड़ेगी आप की मोबाइल वैन

बागेश्वर। बागेश्वर में आयोजित पत्रकार वार्ता में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड में तीसरा विकल्प बनेगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने मोबाइल वैन को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हरी झंडी दिखायी। कहा कि 1 फरवरी 2021 से उत्तराखंड के 70 विधानसभाओं में 70 मोबाइल वैनों को सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के लिए भेजा गया है। इन मोबाइल वैनों के जरिये उत्तराखंड में एक लाख एक्टिव कार्यकर्त्ताओं को 45 दिन के अंदर पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि आम आदमी पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड में तीसरा विकल्प बनेगी। कहा कि प्रदेश में आप की सरकार बनने पर लोगों को बिजली और पानी मुफ्त में दिए जाएंगे। पहाड़ की समस्याओं का समाधान होगा और प्रत्येक परिवार में खुशहाली आएगी। कहा कि विपक्षी दलों से काफी संख्या में कार्यकर्ता टूटकर पार्टी में आने लगे हैं। उन्हें सदस्यता भी दी जा रही है।

उन्होंने कहा पार्टी ने दिल्ली में बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड की बेहतरी के लिए पार्टी काम करेगी। आगामी चुनावों में पार्टी को बेहतर नतीजे भी मिलने वाले हैं। कहा कि उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने बारी-बारी से सत्ता सुख भोगा है लेकिन समस्याएं आज भी जस की तस हैं। बिजली और पानी हमारी होने के बावजूद भी लोगों से भारी भरकम बिल वसूले जा रहे हैं। महंगाई चरम पर है और बेरोजगारों के सामने भविष्य का संकट है। स्कूल, कालेज पूरी तरह बंद हैं और सरकार बेहतर नीति नहीं बना पा रही है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments