बागेश्वर ब्रेकिंग: बैजननाथ क्षेत्र से गायब नाबालिग हल्द्वानी से बरामद, ले गया युवक भी गिरफ्तार

0

बागेश्वर। बैजनाथ पुलिस थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर ले जाने के मामले में पुलिस ने किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी युवक को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया है। गुमशुदगी के सम्बन्ध में नाबालिग की तलाश के लिए बैजनाथ थाना प्रभारी राजीव उप्रेती के लिए टीम गठन किया था। प्रकरण में सर्विलांस टीम द्वारा गुमशुदा के बारे में जानकारियां जुटाई। पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के पश्चात गुमशुदा को हल्द्वानी से सकुशल बरामद किया एवं नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी भटखोला, छानी निवासी सोनू को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की टीम में एसआई राजेन्द्र सिंह नेगी, आरक्षी बाला कुमार, भुवन नेगी, सर्विलांस सेल के गिरीश सिंह बजेली, महिला कांस्टेबल हेमावती कार्की आदि शामिल थे।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

हल्द्वानी: भाजपा -कांग्रेस में घमासान, देखिए चल रहे जुबानी तीर

ADVERTISEMENTS