HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में बनेगा कुलपति आवास, धन सिंह रावत...

हल्द्वानी : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में बनेगा कुलपति आवास, धन सिंह रावत ने किया भूमि पूजन

हल्द्वानी। मंगलवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय मुख्यालय हल्द्वानी में कुलपति आवास का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 86 लाख की लागत से बनने जा रहे कुलपति आवास का भूमि पूजन मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। भूमि पूजन कार्यक्रम के पश्चात् मंत्री रावत ने विश्वविद्यालय के सभी स्थाई, अस्थाई शिक्षकों, कार्मिकों से सीधी वार्ता की तथा सभी की समस्यायें सुनी और उन्हें दूर करने का आश्वासन भी दिया।

ADVERTISEMENTS

डॉ. रावत ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओ. पी. एस. नेगी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रो. नेगी ने बहुत कम समय में विश्वविद्यालय के भौतिक संसाधनों को बढाने के साथ ही मानव ससाधनों को बढ़ाने का कार्य किया है। कोविड-19 के चलते लॉकडाउन के बावजूद भी विश्वविद्यालय की समस्त शैक्षिक शोध एवं अन्य गतिविधियों को जारी रखा यह विश्वविद्यालय के लिए अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के और 10 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्याश किये जाने हैं, जो फरवरी प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के करकमलों से होंगे। उन्होंने कहा कि वे राज्य की उच्च शिक्षा की दशा और दिशा बदलने एवं गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध हैं। राज्य के हर उच्च शिक्षण संस्थान को मानव संसाधन, भौतिक संसाधन और उच्च गति वाली इंटरनेट सुविधा प्रदान कराना उनकी सरकार की कटिबद्धता है जिसे वे एक अभियान के रूप में ले रहे हैं जिसमें उनके द्वारा प्रत्येक विश्वविद्यालय को 2 दिन का समय दिया जा रहा है। जिसमें विश्वविद्यालय की समीक्षा की जा रही है और जो भी कमियां वहां पर हैं उन्हें दूर करने का प्रयास किये जा रहे हैं।

रावत ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रो. भक्त दर्शन के नाम से पुरस्कार देने की योजना शुरू की है, इसके अंतर्गत 5 प्राध्यापकों को 1-1 लाख पारितोषिक, एक पदोन्नति, और स्वेच्छा स्थानांतरण का प्राविधान रखा गया है। विश्वविद्यालय टॉपर को 1 लाख, द्वितीय स्थान पर 75 तथा तीसरे स्थान पर 50 हजार धनराशि पुरस्कार स्वरूप देने की बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तरखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का कार्यक्षेत्र काफी बड़ा है जो बलुवाकोट से आराकोट तक है, मुख्यालय हल्द्वानी होने पर छात्रों को किताबें समय पर नहीं मिल पाती हैं, इसके लिए वे कोशिश करेंगें कि विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालयों को जल्दी जमीन व भवन उपलब्ध हो और सभी छात्रों को क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से पुस्तकें वितरित की जाएं।

इस अवसर पर लालकुआं विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने विश्वविद्यालय कैन्टीन हेतु विधायक निधि से 3 लाख रूपये देने की घोषणा की। जिसका विश्वविद्यालय परिवार ने स्वागत किया तथा विधायक का आभार प्रगट किया।

कार्यक्रम में दर्जा मंत्री प्रकाश हरबोला, तरूण बंसल, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. बी. एस. बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओ. पी. एस. नेगी, उप कुलसचिव विमल कुमार मिश्र, वरिष्ठ प्रो. एच. शुक्ल, प्रो. दुर्गेश पंत, प्रो. गिरिजा पाण्डे, प्रो. आर. सी मिश्र, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पी. डी. पंत, वित्त नियंत्रक रूचिता तिवारी, संचालन सहायक क्षेत्रीय निदेशक बृजेश बनकोटी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments