HomeAccidentअल्मोड़ा अपडेट: बिंदुखत्ता का रहने वाला है सोमेश्वर में हुए हादसे में...

अल्मोड़ा अपडेट: बिंदुखत्ता का रहने वाला है सोमेश्वर में हुए हादसे में मारा गया कैंटर चालक

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत सोमेश्वर के दिरौडी देवी मंदिर के पास हुए हादसे में मारे गए कैंटर चालक की शिनाख्त हो गई है। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बिंदुखत्ता निवासी भुवन गोस्वामी पुत्र जगत नाथ गोस्वामी ​के रूप में हुई है। उसकी उम्र 38 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है तथा हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : कैंटर खाई में गिरा, एक की मौत, दूसरे की तलाश को अभियान जारी

Advertisement

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के सोमेश्वर से दर्दनाक हादसे में एक कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस को आशंका है कि कैंटर में एक और व्यक्ति भी सवार था। आज तड़के दिरौडी देवी मंदिर के निकट एक कैंटर के खाई में गिरने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर एक व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक वाहन चालक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कैंटर वाहन संख्या यूके04 सीबी-5598 सोमेश्वर से अल्मोड़ा की तरफ आ रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को आशंका है कि कैंटर में एक और व्यक्ति सवार था। उसकी तलाश के लिए घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments