HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पुलिस विभाग को उपलब्ध करायें भार वाहनों के संदर्भ में...

अल्मोड़ा : पुलिस विभाग को उपलब्ध करायें भार वाहनों के संदर्भ में जारी गाइड लाइन, पास ​अनिवार्य नही फिर भी हो रहे चालान, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा। कोरोना काल में पहाड़ों में जहां पूरी व्यवस्था बाहर से आने वाले भार वाहनों में लदकर आ रहे राशन व अन्य जरूरी सामान पर टिकी है, वहीं भार वाहन चालकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्र​क ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने प्रशासन को दिए ज्ञापन में यह गंभीर समस्या उठाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की गाइड लाइन के अनुसार भार वाहनों को किसी भी प्रकार की पूर्व अनुमति अथवा पास की जरूरत नही है। इसके बावजूद विभिन्न पुलिस बैरियरों में जरूरी सामान लेकर हल्द्वानी आदि से आने वाले भार वाहनों को रोककर पुलिस कर्मी उनसे पास दिखाने को कह रहे हैं। कई भार वाहनों का चालान भी कर दिया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी से इस मामले में पुलिस विभाग को स्पष्ट गाइड लाइन जारी करने की मांग की है। ज्ञापन में दीपेश चंद्र जोशी के अलावा विहिप अध्यक्ष मंगल सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र जोशी, रमेश सनवाल, मुरारी अग्रवाल, रमेश सनवाल, भुवन तिवारी आदि के हस्ताक्षर हैं।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments