HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर ले गए, 60...

बागेश्वर ब्रेकिंग : नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर ले गए, 60 और 48 वर्षीय व्यक्तियों की छेड़खानी, 26 वर्षीय युवक ने किया रेप, तीनों गिरफ्तार

बागेश्वर। पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुराचार और छेड़खानी के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कल ही किशोरी के पिता ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। छेडखानी का एक आरेापी साठ साल का है जबकि दूसरा 48 साल का है। 26 वर्षीय तीसरे युवक पर रेप का आरोप लगा है।

ADVERTISEMENTSAd

कल कपकोट पुलिस थाने में पहुंचकर पीड़िता के पिता ने तहरीर दी थी कि 16 दिसंबर को तीन व्यक्ति उसकी नाबालिग बेटी को नये मोटर पुल बागेश्वर में मिले और तीनों लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गये। उन तीनों व्यक्तियों में से प्रकाश जोशी व राजेन्द्र जोशी ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की। जबकि तीसरे व्यक्ति कैलाश बिष्ट ने उसके साथ दुराचार किया। कपकोट पुलिस ने इस घटना को पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

मामले की जांच एसआई निशा पाण्डे के सुपुर्द की गई। पुलिस ने इन तीनों आरापियों को कपकोट पुल से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अदालत में पेश करने के लिए भेजा गया है। पुलिस टीम में एसआई निशा पाण्डे, कांस्टेबलविरेन्द्र गैड़ा व कुन्दन खन्ना शामिल थे। गिरफ्तार व्यक्तियों में काफलीगैर तहसील के गाड़ीखेत निवासीसाठ वर्षीय 60 वर्षीय राजेंद्र जोशी, आवलीगाड़ निवासी प्रकाश जोशी और बैजनाथ के लोहगढ़ी निवासी 26 वर्षीय कैलाश बिष्ट शामिल हैं।

देखिए हल्द्वानी की बेटी वर्तिका पाठक की ऊंची उड़ान

देखियें दक्ष कार्की का काले कौआ काले गीत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments