HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : केंद व प्रदेश सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध...

लालकुआं : केंद व प्रदेश सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध करेगा भारतीय मजदूर संघ

लालकुआं। भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आज मानव दूरी के साथ सोयाबीन गेस्टहाउस में आयोजित की गई बैठक में कहा गया कि कोरोना के कारण देश का मजदूर परेशान है मजदूरों को अपेक्षित लाभ दिलाने के जल्द ही रणनीति तैयार की जायेगी।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

इस मौके पर वाक्ताओं ने कहा कि सरकार की कुछ नीतियां देश के मजदूरों और कारखानों में कार्यरत श्रमिकों के हितों की रक्षा करने के बजाय उनके शोषण को बढ़ावा दे रही हैं इसी मुद्दे को लेकर जल्द ही संघ द्वारा नीति आयोग की श्रमिक विरोधी नीतियों का विरोध जताया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की अस्पष्ट ओर भ्रामक मजदूर नीति के कारण श्रमिक वर्ग खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है उन्होंने प्रधानमंत्री से मजदूरों, श्रमिकों, किसानों आदि का भला करने के लिए नीति आयोग के प्रभाव से हटकर निष्पक्षता के साथ मजदूरों को शोषण मुक्त कराने का अपील की।

बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम, शेखरानन्द पाडेय, त्रषिपाल, अनिल राठी, संजीव विरानाई, पुरन चन्द्र चौबे, सुभाष पुरोहित, सुमित सिघंल, विरेन्द्र खखरियाल, हेम बहृगुणा, गंगा गुप्ता, शुशील खत्री, रेनू नेगी सहित कई लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments