HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज: इंतजार खत्म, इस तारीख से होगा कोरोना पर सबसे बड़ा...

ब्रेकिंग न्यूज: इंतजार खत्म, इस तारीख से होगा कोरोना पर सबसे बड़ा वार, पहले चरण में इन लोगों को लगेगा टीका

नई दिल्ली। सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन आरंभ करने की डेट का ऐलान कर दिया है।सरकार ने शनिवार को बता दिया है कि देश में कोरोना का टीका कब से लगेगा। कोरोना पर प्रहार के लिए टीकाकरण कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू होगा। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। देश में कोरोना की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को समीक्षा बैठक बुलाई। जिसमें टीकाकरण अभियान को शुरू करने पर फैसला लिया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सबसे पहले वैक्सीन हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाई जाएगी। जिनकी अनुमानित संख्या लगभग 3 करोड़ है। इसके बाद 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और इससे कम उम्र के उन लोगों को टीके लगेंगे जो पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। ऐसे लोगों की संख्या करीब 27 करोड़ है।
आज की बैठक में कैबिनेट सेक्रेटरी, पीएम के प्रिंसिपल सेक्रटरी, हेल्थ सेक्रटरी और दूसरे बड़े अधिकारी शामिल हुए।

ADVERTISEMENTSAd

पिथौरागढ़, बिन ब्याहे हास्पिटल के बाथरूम में मां बनी नाबालिग, ऐसे खुला राज

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments