HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: मल्ला महल प्रकरण पर फिर दिया धरना, नारेबाजी से बुलंद...

ALMORA NEWS: मल्ला महल प्रकरण पर फिर दिया धरना, नारेबाजी से बुलंद की आवाज, जिला प्रशासन पर तानाशाही का आरोप

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
मल्ला महल प्रकरण को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार सांस्कृतिक, ऐतिहासिक धरोहर बचाओ संघर्ष समिति ने शनिवार को यहां गांधी पार्क में धरना दिया। मल्ला महल में चल रहे संरक्षण कार्य की गुणवत्ता की जांच करने समेत अन्य मांगों को लेकर समिति के सदस्यों ने आवाज बुलंद की और जिला प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए विरोध में जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की धमकी दी।
नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में समिति के तमाम सदस्य गांधी पार्क में आयोजित धरने में जुटे। उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश जताते हुए कहा कि विगत दिनों समिति शान्तिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना देने जा रही थी कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि यह गिरफ्तारी जिलाधिकारी के तानाशाही रवैये के चलते की गई। उन्होंने कहा कि ऐसी तानाशाही दुर्भाग्यपूर्ण और ताकत का गलत इस्तेमाल है। धरने के दौरान सभा में वक्ताओं ने मांगें दोहराते हुए कहा कि मल्ला महल के संरक्षण व अन्य सभी कार्यों को पुरातत्व विभाग द्वारा करवाया जाना चाहिए और इसमें पहले पुरातत्वविद्ों की राय ली जानी चाहिए। धरने के दौरान जिलाधिकारी के खिलाफ नारे लगे और उनके तबादले व मल्ला महल प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करने की पुरजोर मांग उठाई। यह चेतावनी भी दी कि जब तक मांगें नहीं मानी जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और आंदोलन की धार तेज की जाएगी। धरने में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी समेत दिनेश पांडे, तारू तिवारी, मनोज पाठक, पारितोष जोशी, सभासद हेम तिवारी, चंद्रकांत जोशी, आनन्दी वर्मा, हीरा देवी, दीपा साह, राजेश अल्मियां, दिनेश जोशी, सुशील तिवारी, राजीव कर्नाटक, सचिन आर्या, अरविन्द रौतेला, लक्ष्मण ऐठानी, मुकेश नेगी, दीवान धपोला, एमसी काण्डपाल, भय्यू शैली, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, लता तिवारी, प्रीति बिष्ट, सरिता मेहरा, रमेश नेगी, संजय दुर्गापाल, नारायण राम, आनन्द सिंह ऐरी, शैलेंद्र कुमार, वन्दना कोहली, निर्मल रावत, शैलेन्द्र तिलारा आदि कई लोग शामिल हुए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments