HomeUttarakhandBageshwarसितारगंज : मंदिर से सामान चोरी करने वाले दो चोर दबोचे

सितारगंज : मंदिर से सामान चोरी करने वाले दो चोर दबोचे

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
एक व्यक्ति के घर के आंगन में बने मंदिर से पूजा का सामान चोरी करने वाले दो आरोपी चोरों को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। नगर पंचायत शक्तिगढ़ निवासी अशोक मंडल पुत्र अभिमन्यु मंडल ने बीती 6 जनवरी को पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में कहा गया था कि उसके घर में बने मंदिर से चोरों ने तांबे के दो लोटे, चार पीतल के गिलास, पीतल का दीया स्टैंड, चार पीतल की प्लेटें, एक पीतल की घंटी, एक पीतल के दीया और कांसा की दो कांसी पार कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को तीन पानी के पास स्थित परचून की दुकान से दो आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया। आरोपियों की पहचान मनोज विश्वास पुत्र सुधीर विश्वास निवासी टैगोर नगर नम्बर चार और मुकेश दास पुत्र नित्तो दास निवासी वार्ड सात शक्तिगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस टीम में शक्तिफार्म चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट, हरीश कबड़वाल और भूपाल सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments